Urdu and Hindi poetry: famous couplets
The best loved couplets of classical Urdu poetry, shown here in Devanagari script so that Hindi readers can read them, followed by lines from Hindi poets. All the poets died before 1955 and their work is in the public domain: Mir Taqi Mir (1723 to 1810), Mirza Ghalib (1797 to 1869), Momin Khan Momin (1800 to 1852), Bahadur Shah Zafar (1775 to 1862), Allama Iqbal (1877 to 1938), Bharatendu Harishchandra (1850 to 1885), Jaishankar Prasad (1889 to 1937) and Subhadra Kumari Chauhan (1904 to 1948).
मिर्ज़ा ग़ालिब
हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले बहुत निकले मिरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले
मिर्ज़ा ग़ालिबदिल ही तो है न संग-ओ-ख़िश्त दर्द से भर न आए क्यूँ रोएँगे हम हज़ार बार कोई हमें सताए क्यूँ
मिर्ज़ा ग़ालिबहम को मालूम है जन्नत की हक़ीक़त लेकिन दिल के ख़ुश रखने को 'ग़ालिब' ये ख़याल अच्छा है
मिर्ज़ा ग़ालिबउन के देखे से जो आ जाती है मुँह पर रौनक़ वो समझते हैं कि बीमार का हाल अच्छा है
मिर्ज़ा ग़ालिबइशरत-ए-क़तरा है दरिया में फ़ना हो जाना दर्द का हद से गुज़रना है दवा हो जाना
मिर्ज़ा ग़ालिबन था कुछ तो ख़ुदा था कुछ न होता तो ख़ुदा होता डुबोया मुझ को होने ने न होता मैं तो क्या होता
मिर्ज़ा ग़ालिबरगों में दौड़ते फिरने के हम नहीं क़ाइल जब आँख ही से न टपका तो फिर लहू क्या है
मिर्ज़ा ग़ालिबबस-कि दुश्वार है हर काम का आसाँ होना आदमी को भी मयस्सर नहीं इंसाँ होना
मिर्ज़ा ग़ालिब
अल्लामा इक़बाल
ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है
अल्लामा इक़बालसितारों से आगे जहाँ और भी हैं अभी इश्क़ के इम्तिहाँ और भी हैं
अल्लामा इक़बालसारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा हम बुलबुलें हैं इस की ये गुलसिताँ हमारा
अल्लामा इक़बाल, तराना-ए-हिन्दी (1904)मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना हिन्दी हैं हम वतन है हिन्दोस्ताँ हमारा
अल्लामा इक़बाल, तराना-ए-हिन्दी (1904)
मीर, मोमिन और ज़फ़र
पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है जाने न जाने गुल ही न जाने बाग़ तो सारा जाने है
मीर तक़ी मीरतुम मिरे पास होते हो गोया जब कोई दूसरा नहीं होता
मोमिन ख़ाँ मोमिनकितना है बद-नसीब 'ज़फ़र' दफ़्न के लिए दो गज़ ज़मीन भी न मिली कू-ए-यार में
बहादुर शाह ज़फ़र
हिन्दी कवि
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल॥
भारतेंदु हरिश्चंद्रअंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा।
भारतेंदु हरिश्चंद्र, अंधेर नगरी (1881)हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती, स्वयं प्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती।
जयशंकर प्रसाद, चंद्रगुप्त (1931)हिमगिरि के उत्तुंग शिखर पर, बैठ शिला की शीतल छाँह, एक पुरुष, भीगे नयनों से, देख रहा था प्रलय प्रवाह।
जयशंकर प्रसाद, कामायनी (1936)बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।
सुभद्रा कुमारी चौहान, झाँसी की रानीयह कदंब का पेड़ अगर माँ होता यमुना तीरे, मैं भी उस पर बैठ कन्हैया बनता धीरे-धीरे।
सुभद्रा कुमारी चौहान, यह कदंब का पेड़
Nothing matches. Try a shorter word, or choose All.
Good to know
- The Urdu couplets were written in the Urdu script. Devanagari spellings of Urdu words vary a little from book to book.